विकसित भारत के संकल्प को मिली नई दिशा, केंद्रीय बजट 2026–27 का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के चपले मंडल अंतर्गत ग्राम दर्रामुड़ा में केंद्रीय बजट 2026–27 के अवसर पर बजट कार्यक्रम का टीवी के माध्यम से सामूहिक प्रसारण एवं श्रवण किया गया। यह आयोजन छोटे लाल पटेल के निवास स्थान पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 के बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुना गया।
बजट को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में आर्थिक सशक्तिकरण, समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाला बताया गया।इस अवसर छाया विधायक महेश साहू एवं जिला पंचायत सदस्य सतबई छोटे लाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है तथा गांव, किसान, युवा और महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, पूर्व महामंत्री खेम साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम पटेल, मन्नू राठिया, दिनेश पटेल, महामंत्री देवी नाथ पटेल, मुरलीधर वैष्णव, जीवर्धन पटेल, बुद्धेश्वर पटेल, संजय नायक, रिंकू महंत, लूतन डनसेना, सोनू भाई, धर्मेश नायक सहित उनके साथीगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित जनों ने केंद्रीय बजट को देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply