खरसिया में शराब भट्टी स्थानांतरण का विरोध, महिलाओं की निर्णायक भूमिका

खरसिया में शराब भट्टी स्थानांतरण का विरोध, महिलाओं की निर्णायक भूमिका

खरसिया।सपिया से खरसिया रोड पर प्रस्तावित शराब भट्टी के स्थानांतरण को लेकर खरसिया क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। खरसिया शराब भट्टी के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है।

इस संबंध में खरसिया एसडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में ग्रामीणों ने शराब भट्टी के स्थानांतरण को जनहित के विरुद्ध बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सामाजिक असंतुलन बढ़ेगा, खासकर महिलाओं और युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विरोध प्रदर्शन में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अमेरिका मनोज सिंदार, उपसरपंच विशाल राठौर, बीडीसी मालिक राम यादव सहित रोहित दास महंत, नरसिंह गोरे, छतु राम चंचल और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।इस पूरे आंदोलन में महिलाओं की भूमिका विशेष रूप से अहम रही।

महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी और शराब बिक्री से परिवार, बच्चों और सामाजिक वातावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को सामने रखा। महिलाओं का कहना है कि दारू भट्टी के कारण घरेलू हिंसा, आर्थिक परेशानी और सामाजिक तनाव बढ़ने की आशंका रहती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दारू भट्टी के स्थानांतरण के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसे निरस्त किया जाए। प्रशासन द्वारा मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!