रायगढ़ चौक खरसिया में मनरेगा बचाओ कार्यक्रम, पुलिस व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण प्रदर्शन


खरसिया | खरसिया के रायगढ़ चौक में आज दोपहर करीब 1 बजे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा छत्तीसगढ़ मनरेगा बचाओ कार्यक्रम के प्रभारी संयोजक उमेश पटेल के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा मनरेगा बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की मौजूदगी रही, जिससे रायगढ़ चौक क्षेत्र में भारी भीड़ देखने को मिली। कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया और सांकेतिक चक्काजाम कर अपनी मांगों को रखा।


भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी प्रभात पटेल अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाले रहे। पुलिस की सतर्कता के चलते यातायात सुचारू रहा और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।


कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम समाप्त किया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष सहित महिला नेत्री, NSUI, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेक्टर प्रभारी, पूर्व पार्षद एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और शांति बनी रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!