रायपुर पुलिस मुख्यालय में आत्मीय भेंट, आईपीएस डॉ. संतोष सिंह ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भेंट की अपनी शोध पुस्तक
रायपुर।आज रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से डीआईजी (सीसीटीएनएस/एससीआरबी) के रूप में पदस्थ आईपीएस डॉ. संतोष सिंह ने आत्मीय मुलाकात की। यह मुलाकात न केवल शिष्टाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि बौद्धिक एवं वैश्विक शांति विषयों पर सार्थक संवाद का अवसर भी बनी।
इस अवसर पर आईपीएस डॉ. संतोष सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सुदृढ़ीकरण (UN Peacebuilding) से जुड़े अपने शोध विषय पर आधारित अपनी लिखित पुस्तक की एक प्रति वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भेंट की। पुस्तक में वैश्विक शांति प्रयासों, संघर्ष समाधान तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापना की अवधारणाओं का गहन विश्लेषण किया गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुस्तक के लिए डॉ. संतोष सिंह की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक अनुभव के साथ अकादमिक शोध का यह समन्वय न केवल नीति-निर्माण में सहायक है, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने इस प्रकार के शोध कार्यों को समाज और शासन दोनों के लिए उपयोगी बताया।मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन, शोध और वैश्विक दृष्टिकोण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply