भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर मंथन
रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक में श्री राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया।

इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने कलार समाज को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा, प्रतिभा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में आयोजित प्रतिमा अनावरण एवं सामाजिक सम्मेलन में मंत्रियों का लड्डुओं से तौलकर और पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन में समाज की ऐतिहासिक विरासत के साथ शिक्षा, युवाओं के उत्थान और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

कलार समाज की विरासत गौरवशाली : श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रायगढ़ के महत्वपूर्ण चौक पर भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा स्थापित होना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को अपने गौरवशाली इतिहास को जानने और नई पीढ़ी को उससे परिचित कराने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में कलचुरी वंश के पूर्वजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज का इतिहास केवल किसी एक व्यवसाय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत समृद्ध रही है।
शिक्षा और प्रतिभा को मिले अवसर : ओ.पी. चौधरी
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी आने वाली पीढ़ी की प्रगति से होती है। बच्चों की शिक्षा, प्रतिभा और व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से नौकरी तक सीमित न रहकर कृषि, व्यवसाय, कला, संगीत और मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों को इतना मजबूत बनाया जाना चाहिए कि वे जीवन के किसी भी क्षेत्र में सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वेच्छानुदान से 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा वित्त मंत्री ने की।
महापौर ने कहा- समाज आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा
नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा के अनावरण को गौरव का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी समाजों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।
कलार समाज के प्रदेशाध्यक्ष विजय जायसवाल ने प्रतिमा अनावरण को समाज के लिए खुशी और गौरव का क्षण बताते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, सुनीति राठिया, आशीष ताम्रकार, सुभाष पांडे, मुक्तिनाथ बबुआ, पावन अग्रवाल, बलवीर शर्मा, पूनम सोलंकी, मधुलता पटेल, दिवेश सोलंकी, अमित शर्मा, श्रीकांत सोमावार, सुरेश गोयल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वहीं छत्तीसगढ़ कलार महासभा की महाध्यक्ष सरोज दुष्यंत डनसेना, जिलाध्यक्ष केशव जायसवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।











NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply