रायपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ का ग्रैंड अनाउंसमेंट, भारत केशरवानी होंगे मेन लीड हीरो
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ का भव्य ग्रैंड अनाउंसमेंट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार, निर्माता, निर्देशक और फिल्म जगत से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भारत केशरवानी की बतौर हीरो नई शुरुआत समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ के स्टाइलिश डांसिंग स्टार भारत केशरवानी को फिल्म के मेन लीड हीरो के रूप में आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत किया गया। 20 से अधिक सुपरहिट म्यूजिक एल्बमों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बना चुके भारत अब इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर बतौर हीरो अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

लाइव डांस परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल कार्यक्रम के दौरान भारत केशरवानी ने शानदार लाइव डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। उनकी ऊर्जा और प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और ड्रामा का होगा भरपूर तड़का फिल्म के निर्माता दीपक जायसवाल और लेखक-निर्देशक गंगा सागर पंडा ने बताया कि ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ एक पूर्ण मनोरंजक पारिवारिक फिल्म होगी। इसमें कॉमेडी, रोमांस, एक्शन, ड्रामा और शानदार डांस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि फिल्म का शीर्षक ही दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है और पूरी फिल्म भी उसी अंदाज में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
अक्टूबर से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग समारोह में मौजूद छॉलीवुड के वरिष्ठ कलाकारों, निर्माताओं और निर्देशकों ने भारत केशरवानी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को उम्मीद है कि ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और भारत केशरवानी के अभिनय करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply