जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल के पेट्रोल पंप में चोरी, मैनेजर की लापरवाही आई सामने, CCTV में कैद हुई वारदात

जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल के पेट्रोल पंप में चोरी, मैनेजर की लापरवाही आई सामने, CCTV में कैद हुई वारदात


खरसिया क्षेत्र स्थित जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल के पेट्रोल पंप में कल दिनदहाड़े करीब 2 लाख 10 हजार रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के केबिन मैनेजर की गंभीर लापरवाही इस चोरी की मुख्य वजह मानी जा रही है।

बताया गया कि एक स्कूटी सवार अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वाहन खराब होने का बहाना बनाकर मैनेजर से बातचीत करने लगा।


इसी दौरान मैनेजर उक्त युवक के साथ बाइक पर बैठकर हाइवे की ओर चला गया और केबिन को पूरी तरह सुनसान छोड़ दिया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद युवक ने मैनेजर को रोड पर उतारकर वापस पेट्रोल पंप लौट आया।


बताया जा रहा है कि उसी युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचकर खाली पड़े केबिन से करीब 2 लाख 10 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए और फरार हो गया।


पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में मैनेजर की लापरवाही और सुरक्षा में चूक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!