रायगढ़।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रायगढ़ में जिला उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति मिलने पर खेम कुमार साहू ने शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे संगठन का विश्वास और कार्यकर्ताओं के स्नेह का परिणाम बताया।
खेम कुमार साहू ने कहा कि यह दायित्व उन्हें महाप्रभु गुरुदेव की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्राप्त हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवनसाय, रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्तमंत्री ओपी चौधरी, जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ के जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू का हृदय से आभार जताया।
उन्होंने जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को “देवतुल्य” बताते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
खेम कुमार साहू ने आश्वासन दिया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।उन्होंने अंत में कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है, जिसे वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।















Leave a Reply