ग्राम सेंद्रीपाली में 14 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड की पहल

ग्राम सेंद्रीपाली में 14 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड की पहल

रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक सराहनीय पहल की जा रही है। 14 फरवरी को ग्राम सेंद्रीपाली के मिलन चौक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन किया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श न मिल पाने की समस्या को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।

शिविर में कारखाना के नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. टेकलाल पटेल, एमबीबीएस व एफआईएच डॉ. प्रभु नारायण प्रधान तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले के जनरल प्रैक्टिशनर अपनी सेवाएं देंगे।मरीजों की जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रबंधन का कहना है कि कंपनी केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के प्रति भी प्रतिबद्ध है।

ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं। ग्रामीणों के लिए यह पहल स्वास्थ्य जांच और उपचार का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!