महाशिवरात्रि पर खरसिया थाना बना श्रद्धा का केंद्र, पुलिस परिवार ने किया भंडारा और पूजन

महाशिवरात्रि पर खरसिया थाना बना श्रद्धा का केंद्र, पुलिस परिवार ने किया भंडारा और पूजन

खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खरसिया थाना परिसर में भक्ति और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।

एसडीओपी प्रभात पटेल ,थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के नेतृत्व में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

सुबह से ही थाना परिसर में भक्तिमय माहौल रहा,बेलपत्र, फूल-माला और मंत्रोच्चार के बीच शिव पूजन संपन्न हुआ। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आसपास के नागरिक भी बड़ी संख्या में पहुंचे और भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर थाना स्टाफ ने समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा की कामना की। आमतौर पर सख्त ड्यूटी के लिए पहचाना जाने वाला थाना परिसर आज सेवा और श्रद्धा का केंद्र बन गया। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होता है।

इस अवसर पर जिला कप्तान शशि मोहन सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और सेवा का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं निभाती, बल्कि समाज के हर सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य करती है। ऐसे आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होता है।

oplus_131072
oplus_131072
oplus_131072
oplus_131072

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!