ग्राम चोढ़ा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन; औरदा टीम बनी विजेता
खरसिया। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से ग्राम चोढ़ा में हाल ही में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें औरदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल मौजूद रहीं। उनके साथ ही भूपेंद्र वर्मा, नूतन पटेल, बजरंग सिदार, परीक्षित डनसेना और प्रशांत यादव जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी कार्यक्रम की सफलता में अहम रहा। बीडीसी संजय राठिया और सरपंच राधे राठिया सहित छोटू गबेल, रवि महंत, बबलू राठिया, अरुण राठिया, राजकुमार, प्रह्लाद और श्यामू दयाल राठिया ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को और भव्य बनाया। इसके अतिरिक्त अनिल पटेल, हीरामणी पटेल, राज, प्रह्लाद कश्यप, कृष्णा राठिया, सुनील और राजेश्वर की गरिमामयी मौजूदगी ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।
फाइनल मुकाबला औरदा और चुरातेला की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया और कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंततः औरदा टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर मैच जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस आयोजन ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया बल्कि स्थानीय युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रेरणा भी बढ़ाई।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply