Operation प्रहार का असर — 4 ट्रकों में 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, 82 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई

Operation प्रहार का असर — 4 ट्रकों में 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, 82 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई

रायगढ़। अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के खिलाफ चल रहे अभियान में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने 4 ट्रकों में लदा करीब 80 टन कबाड़ जब्त किया है। जब्त संपत्ति और वाहनों की कुल कीमत लगभग 82 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार 23 फरवरी की दोपहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर समारूमा मेन रोड पर घेराबंदी की। घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर आ रहे चार ट्रकों को रोककर तलाशी ली गई। ट्रकों में लोहे के एंगल, पाइप, टिन और अन्य कबाड़ लदा मिला।जांच के दौरान चालक कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे सामग्री के चोरी की संपत्ति होने का संदेह गहराया।

पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG14D0528 से 11 टन, CG04ML3765 से 25 टन, CG15AC4339 से 15 टन और AP31TF7866 से 29 टन कबाड़ जब्त किया।आरोपियों पर BNSS की धारा 35(क)(ड) एवं BNS की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

साथ ही पुलिस कार्रवाई का विरोध करने पर धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध में लिप्त तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध कबाड़ नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

रायगढ़ जिले में चल रहा “ऑपरेशन प्रहार” अब संगठित अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश बनता दिख रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!