रायगढ़-खरसिया में उठी मांग: राज्यसभा के लिए भाजपा से महेश साहू का नाम आगे करने की चर्चा तेज
रायगढ़/खरसिया। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच रायगढ़-खरसिया क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच एक नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है—महेश साहू। स्थानीय स्तर पर उनके समर्थन में आवाज़ें मुखर हो रही हैं और आमजन के बीच भी उनके नाम को लेकर चर्चा तेज है।
समर्थकों का कहना है कि महेश साहू की पहचान एक सरल, सहज और मृदुभाषी नेता के रूप में रही है। वे लंबे समय से संगठन और समाज दोनों स्तरों पर सक्रिय रहे हैं। भाजपा के सदस्यता महाअभियान के दौरान रायगढ़ जिला स्तर पर प्रथम और प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान हासिल कर ‘सदस्यता रत्न अवार्ड’ प्राप्त करना उनके संगठनात्मक कौशल का उदाहरण बताया जा रहा है।
सामाजिक क्षेत्र में भी वे सक्रिय रहे हैं। जिला साहू संघ के चार बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष रहने के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष, समाज गौरव और समाज रत्न जैसे सम्मान उन्हें मिल चुके हैं। प्रदेश साहू समाज में पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई है।
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें खरसिया से प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में कड़ी टक्कर के बावजूद वे मामूली अंतर से पराजित हुए, लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में उनकी सक्रियता बनी रही। समर्थक उन्हें ‘छाया विधायक’ कहकर संबोधित करते हैं और दावा करते हैं कि वे सुबह से देर रात तक जनसंपर्क में जुटे रहते हैं।
हालांकि राज्यसभा के लिए उम्मीदवार तय करना पार्टी आलाकमान का विशेषाधिकार है, लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर उठती यह मांग राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस जनभावना को किस रूप में लेता है।









NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply