जिला पंचायत अध्यक्ष की पहल रंग लाई मदनपुर के केनाभाटा में सीसी रोड का भूमिपूजन संपन्न, ग्रामीणों में उत्साह

जिला पंचायत अध्यक्ष की पहल रंग लाई मदनपुर के केनाभाटा में सीसी रोड का भूमिपूजन संपन्न, ग्रामीणों में उत्साह
खरसिया। ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाते हुए ग्राम मदनपुर के केनाभाटा में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह कार्य जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। स्वीकृति मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में उम्मीद जगी है कि अब बरसात के दिनों में कीचड़ और आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी।
23 फरवरी 2026 को आयोजित इस भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष हितेश गबेल थे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष (खरसिया) विजय शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरामणी पटेल, सरपंच धनेश राठिया और उपसरपंच धनेश्वर गबेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विजय डनसेना, छोटू गबेल, भुवनेश्वर पटेल, संजय चौधरी, घनश्याम बंजारा, इस्तीचंद पटेल, गणेशराम डसेना, केशव चौहान, तेजराम यादव, नरेश बंजारा, जयराम अजगल्ले, उमेश भारद्वाज, समारू महंत और मनोज झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से गांव की तस्वीर बदलेगी। बरसात में जहां पहले कीचड़ और जलभराव से लोगों को दिक्कत होती थी, अब वहां सुगम आवागमन संभव होगा। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी गति पकड़ेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल सड़क का निर्माण नहीं, बल्कि विकास की नई राह की शुरुआत है। गांव के बुजुर्गों और युवाओं के चेहरों पर संतोष साफ झलक रहा था।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!