ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी कामयाबी: छाल पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी कामयाबी: छाल पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ | 1 मार्च 2026रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना छाल पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। जोबी क्षेत्र से लापता दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है, वहीं उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक 21 फरवरी को थाना छाल में दो नाबालिग बालिकाओं (उम्र 14 एवं 15 वर्ष) के 18 फरवरी से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 26/2026 एवं 27/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने परिजनों और सहेलियों से पूछताछ की, साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान राजमिस्त्री का कार्य करने वाले संदेही सीताराम सारथी (35 वर्ष) का नाम सामने आया, जिसे बालिकाओं के साथ अंतिम बार देखा गया था।

इसी बीच सूचना मिली कि दोनों बालिकाएं घरघोड़ा क्षेत्र के सन स्टील प्लांट, टेंडा नवापारा में देखी गई हैं। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को सकुशल दस्तयाब कर लिया। बालिकाओं ने बताया कि आरोपी ने गांव में काम के दौरान उनसे संपर्क किया और काम दिलाने व अच्छी देखभाल का झांसा देकर उन्हें अपने साथ अनूपपुर (मध्यप्रदेश) ले गया था।मामले में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धाराएं सहित संबंधित वैधानिक प्रावधान जोड़े गए और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

ऑपरेशन मुस्कान की उपलब्धि फरवरी माह में दर्ज गुमशुदगी मामलों में 4 बालक एवं 12 नाबालिग बालिकाओं की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अभियान के तहत अब तक 17 नाबालिगों को सकुशल बरामद किया जा चुका है। जिले में चल रहा यह विशेष अभियान लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है।

एसएसपी का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और उन्हें किसी भी प्रकार के बहकावे में आने से बचाएं। महिला एवं बाल अपराधों में रायगढ़ पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है और त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!