होली की सख्ती के बीच चंद घंटों में पकड़ी गई क्रेटा कार,अपहरण की खबर निकली पारिवारिक विवाद

रायगढ़, 1 मार्च 2026।शाम होते-होते सोशल मीडिया पर एक वीडियो और मैसेज ने सनसनी फैला दी एक युवती को कथित तौर पर जबरदस्ती काले रंग की क्रेटा कार में बैठाकर ले जाने की बात सामने आई। खबर तेजी से वायरल हुई और लोगों में आशंका का माहौल बन गया।

मामला तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के संज्ञान में लाया गया। कंट्रोल रूम से शहर के सभी नाकेबंदी प्वाइंट और चेक पोस्टों को संदिग्ध काले रंग की क्रेटा कार की तलाश के निर्देश दिए गए। वाहन की तस्वीर पुलिस ग्रुपों में साझा कर दी गई।

इसी दौरान इंदिरा विहार नो-एंट्री चेकप्वाइंट पर तैनात यातायात आरक्षक सुनील मिश्रा की नजर संदिग्ध कार पर पड़ी। वाहन शहर की ओर बढ़ रहा था। आरक्षक ने स्टॉपर लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन कार आगे निकलने लगी। हालात को भांपते हुए सुनील मिश्रा ने अपनी बाइक से पीछा किया और साहस दिखाते हुए कार के सामने बाइक लगाकर उसे रुकवाया।कार सवार युवकों ने युवती की तबीयत खराब होने की बात कही, लेकिन मौके की स्थिति संदिग्ध लगी। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

कुछ ही देर में थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी जूटमिल अभिनव कांत सिंह और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और सभी को थाना लाया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मामला युवक-युवती के बीच आपसी और पारिवारिक विवाद का है। युवती ने किसी प्रकार की आपराधिक कार्रवाई नहीं चाही। हालांकि, स्थिति को देखते हुए जूटमिल पुलिस द्वारा संबंधित युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

होली के मद्देनज़र चौक-चौबंद व्यवस्था के बीच जिस तेजी से पुलिस ने कार्रवाई की, उसने संभावित अफवाह को गंभीर घटना बनने से पहले ही रोक दिया। आरक्षक सुनील मिश्रा की त्वरित और साहसिक कार्रवाई पर एसएसपी Shashi Mohan Singh ने नगद इनाम देने की घोषणा की है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!