“जनहित सर्वोपरि: नई जिम्मेदारी के साथ कमला पोसान को मिला पत्रकारों का समर्थन”

कोतरा रोड थाना प्रभारी कमला पोसान का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया सम्मान ,जनसेवा के संकल्प के साथ थाने की कमान संभाली, पत्रकारों ने जताया भरोसा

रायगढ़।रायगढ़ शहर में अपनी सक्रिय और संवेदनशील पुलिसिंग के लिए पहचानी जाने वाली कोतरा रोड थाना प्रभारी Kamla Pusam का प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा सम्मान किया गया। यह सम्मान केवल औपचारिकता नहीं था, बल्कि उनके कार्यों के प्रति विश्वास और उम्मीदों की अभिव्यक्ति भी था।

सम्मान समारोह में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव Shyam Gupta, संभाग सचिव Pingal Baghel और जिला उपाध्यक्ष Paramjeet Singh Bhatia की गरिमामय उपस्थिति रही।

पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और अब तक की उनकी कार्यशैली की खुलकर सराहना की।वक्ताओं ने कहा कि रायगढ़ में बेहतर कानून व्यवस्था, त्वरित कार्रवाई और जनता से संवाद की शैली ने कमला पुसाम को अलग पहचान दी है। उनकी सख्ती और संवेदनशीलता का संतुलन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी कमला पोसान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोतरा रोड थाना क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। जरूरतमंदों को कानूनी सहायता और पुलिस सहयोग समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पुलिस-जन संवाद को और मजबूत करने की बात भी दोहराई।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को भी मजबूती से उठाता रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन की सक्रियता अब जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी होती दिख रही है।कार्यक्रम का समापन पारस्परिक सहयोग, विश्वास और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!