युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

🔴 हाइलाइट्स

नहाते समय युवती को देखने और छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विरोध करने पर युवती और उसकी मां से की धक्का-मुक्की व मारपीट

पिता के आने पर आरोपी मौके से हुआ फरार

महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — महिलाओं से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

रायगढ़, 05 मार्च। जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त नजर आ रही है। युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के एक मामले में महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 मार्च 2026 को पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि गांव का निवासी बृजेश मंहत दोपहर के समय नहानी में घुसकर उसे नहाते हुए देखने लगा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और थप्पड़ मारे।

पीड़िता की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी, जिस पर आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान पीड़िता के पिता भी वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी धक्का देकर मौके से फरार हो गया।पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 74, 75(2), 77, 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

नव पदस्थ महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने तत्काल पुलिस स्टाफ के साथ आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी बृजेश दास मंहत (26 वर्ष), निवासी जूटमिल थाना क्षेत्र रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव सहित महिला थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

🔴 एसएसपी का सख्त संदेश

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और हिंसा जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!