बलरामपुर जिले के शहीद परिजनों का पुलिस लाईन में किया गया सम्मान।
सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समस्त विभागों द्वारा दिनांक 09 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2024 के मध्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाकर जनसामान्य को सरकार की जनहितकारी योजनाओं/गतिविधियों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। इसी तारतम्य में पुलिस विभाग की ओर से आज दिनांक 13.12.2024 को शहीदों के परिजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राजेन्द्र कुमार कटारा (भा.प्र.से) कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, वैभव बैंकर (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, विश्वदीपक त्रिपाठी अति. पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज अमित कुमार श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलरामपुर, याकूब मेमन उप पुलिस अधीक्षक बालक विरुद्ध अपराग अन्वेषण बलरामपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रामानुजगंज, रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र बलरामपुर सुश्री देविका मरावी जनसूचना सम्पर्क अधिकारी बलरामपुर, एवं अन्य पुलिस विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में कलेक्टर बलरामपुर एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा सर्वप्रथम शहीद परिवार 1. शहीद महेश राम पैकरा निवासी नीलकंठपुर कुसमी परिजन श्रीमती चंद्रकिरण, 2. अनिल खलखो निवासी बसकेपी मगरलेटा गणेशमोड़ परिजन श्रीमती सुमन, श्रीमती सरिता, श्री समीर वेक, 3. शहीद लाजरूस मिंज निवासी वार्ड क्रमांक 11 मिशन रोड बलरामपुर परिजन श्रीमती रोजालिया, 4. शहीद मसीह भूषण लकड़ा निवासी राजपुर परिजन श्री अमित लकड़ा, 5. शहीद नबोर कुजुर निवासी वार्ड क्रमांक 11 मिशन रोड बलरामपुर परिजन श्रीमती फासिसका कुजूर, श्री आकाश कुजूर, 6. शहीद रामसाय भगत निवासी करकली कुसमी परिजन श्रीमती कमला देवी, देवलाल का साल, श्रीफल, एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया साथ ही कुशल क्षेम एवं समस्याओं के बारे में पूछा गया एवं तत्काल संज्ञान में लेकर एक जमीन संबंधी विवाद प्रकरण का निराकरण किया गया, शहीद परिवार को बेरोजगार युवकों के लिए स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण एवं उनके रूचि के अनुसार रोजगार पाने के बारे में अवगत कराया गया एवं पुलिस परिवार के बलिदान को याद करके पुलिस एवं प्रशासन की तरफ से आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया ।
बलरामपुर जिले के शहीद परिजनों का पुलिस लाईन में किया गया सम्मान।










Leave a Reply