“SP वैभव बैंकर की टीम का ताबड़तोड़ एक्शन, ज्वेलरी चोरी का आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे”

SP वैभव बैंकर की टीम का ताबड़तोड़ एक्शन, ज्वेलरी चोरी का आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे”

ज्वेलरी दुकान में चोरी का खुलासा, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिला अंतर्गत कुसमी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विनोद सोनी निवासी कन्हैया जी रोड कुसमी ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च को होली पर्व होने के कारण उनकी ज्वेलरी दुकान बंद थी। 5 मार्च की सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोर द्वारा दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर रखे चांदी व अन्य जेवरात चोरी कर लिए गए हैं।

चोरी हुए सामान में चांदी की पायल, ब्रेसलेट, चांदी की चैन, कड़ा, गिल्ट की हसुली, गिल्ट चैन और कंचन थालियां समेत अन्य जेवर शामिल थे।प्रार्थी की शिकायत पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत धारा 305(a), 331(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा (22 वर्ष) निवासी बकसपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया, जिसमें कांसा की थालियां, प्लेट, कटोरा, हसली, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की चैन, चांदी की पायल तथा गिल्ट के कान के टॉप्स शामिल हैं। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है।कुसमी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!