रायगढ़, 7 मार्च 2026: होली के दिन पुराने विवाद में वासु महंत पर हमला करने वाले सुभाष चंद्र निषाद 25 वर्ष और एक किशोर को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
घटना 4 मार्च 2026 को किरोडीमल नगर में हुई थी, जिसमें आरोपियों ने चापड़ और डंडे से हमला किया। प्रार्थी तुषार दास महंत की शिकायत पर अपराध क्रमांक 64/2026 दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में चोट गंभीर पाई जाने पर हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर और उनकी टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों के रायपुर की ओर फरार होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने लगातार दबिश दी और मुखबिर से मिली जानकारी के बाद उन्हें किरोडीमल नगर में दबोचा। घटना में प्रयुक्त चापड़ और डंडा भी जप्त किया गया।
गिरफ्तारी में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डेय, चुडामणी गुप्ता, टिकेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि मार्गदर्शन एसएसपी शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने किया।
एसएसपी ने साफ संदेश दिया: “रायगढ़ पुलिस आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। गुंडागर्दी या कानून हाथ में लेने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply