रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात”: अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात”: अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

रायगढ़, 07.03.2026 – एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत आज रायगढ़ पुलिस ने तमनार, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब बरामद की। कुल 44 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और चार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई

मौहापाली में शराब रेड , खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मौहापाली का एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए प्लास्टिक बोरी में भरकर मालधक्का गंज के पीछे खरसिया की ओर जा रहा है।पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संत दास डहरिया (39 वर्ष, निवासी मौहापाली, खरसिया) को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से लगभग 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2000 रुपये आंकी गई, बरामद हुई।

अभियोग: धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तमनार पुलिस की छापेमारी

युवक गिरफ्तार हुआ ,थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमाघाट का रहने वाला निर्मल मिंज (20 वर्ष) अवैध रूप से हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है।पुलिस ने आमाघाट रेलवे पुल के नीचे नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये मानी गई।

अभियोग: धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई

इसमें दो आरोपी पकड़े गए ,भूपदेवपुर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम पंडरीपानी क्षेत्र में नाकाबंदी कर दो अलग-अलग व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा।पुलिस ने जगबंधु राठिया (35 वर्ष) और संतराम खड़िया (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई (7-7 लीटर प्रत्येक)।

अभियोग: धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध शराब बनाने, परिवहन या बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कुल मिलाकर 44 लीटर महुआ शराब जब्त कर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!