बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार स्थित छोटी पार्किंग के पास कार से करीब 8 लाख रुपए से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में तेज कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक ने रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी निकालकर बैग में रखी और उसे कार में रख दिया था। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर कार का दरवाजा खोला और बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 8 लाख रुपए नकद बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस की सक्रियता को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













Leave a Reply