महिला सुरक्षा में तुरंत कार्रवाई: रायगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा
इंस्टाग्राम से जान-पहचान कर महिला के घर घुसा युवक, महिला थाना की टीम ने किया गिरफ्तार
रायगढ़, 8 मार्च 2026 – जूटमिल थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शुभम यादव (27 वर्ष) को महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। शुरू में सोशल मीडिया पर बातचीत हुई, लेकिन बाद में आरोपी द्वारा लगातार अश्लील मैसेज और गाली-गलौज किए जाने पर पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी बार-बार फोन और मैसेज के माध्यम से परेशान करता रहा।7 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे, जब पीड़िता का पति बच्चों को स्कूल ले गया था, आरोपी घर में घुस आया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने हाथ-मुक्का और धक्का देकर छेड़छाड़ की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाया और आरोपी वहां से भाग गया।महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 331(1), 74, 75(1), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तुरंत जूटमिल और पुलिस लाइन स्टाफ के साथ बाराद्वार में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले पर कहा:“महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से महिलाओं को परेशान करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िताएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।
”महिला सुरक्षा के लिए तत्काल संपर्क:
📞 डायल 112 📞 हेलो सिस्टर महिला हेल्पलाइन:
94792-70533 इस कार्रवाई में महिला थाना टीम, जूटमिल और पुलिस लाइन के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, आरक्षक शशिभूषण साहू और नव आरक्षक राज सोनी शामिल हैं।













Leave a Reply