⚡ 24 घंटे में बदला ट्रांसफार्मर, अंधेरे से उजाले में लौटा गोरपार गाँव
खरसिया | गोरपारग्राम पंचायत गोरपार में कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई। गाँव का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ था और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र प्रकाश गबेल ने तत्काल संज्ञान लिया और विद्युत विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना जिला पंचायत अध्यक्ष के निज सहायक बबलू राठिया के माध्यम से अध्यक्ष प्रतिनिधि तक पहुंची थी।
सूचना मिलते ही श्री गबेल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया।बिजली बहाल होने के बाद गाँव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र प्रकाश गबेल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र प्रकाश गबेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
गाँव के जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण और समस्त ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि जनप्रतिनिधि इसी तरह सक्रिय और संवेदनशील बने रहें, तो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द संभव हो सकता है।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह क्षेत्र की जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होता रहेगा।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply