एक दिन, आठ छापे और करोड़ों का कबाड़ रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार

ऑपरेशन प्रहार में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन

1.15 करोड़ की अवैध कबाड़ संपत्ति जप्त ,एक ही दिन में 8 बड़ी कार्रवाई, 134 टन स्क्रैप, 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जब्त

रायगढ़, 9 मार्च।जिले में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस ने एक ही दिन में 8 अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन को पकड़ा, जिनमें बड़ी मात्रा में लोहे का कबाड़ लोड था। इन वाहनों से करीब 134 टन स्क्रैप बरामद किया गया। जब वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पुलिस ने स्क्रैप और वाहनों को जप्त कर लिया।पुलिस के अनुसार जप्त किए गए कबाड़ की कीमत करीब 50 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि जब्त वाहनों की कीमत लगभग 65 लाख रुपये है।इस प्रकार पूरी कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस द्वारा जप्त की गई है।

मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अवैध कबाड़ कारोबार और उसके परिवहन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में नवपदस्थ थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पुलिस टीम को सूचना संकलन में लगाया।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तमनार चौक, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा मेन रोड और महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न स्थानों से 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें मशीनरी पार्ट्स, एंगल और लोहे की छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था।मिनी राइस मिल में भी मिला अवैध मालकार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूंजीपथरा स्थित मिनी राइस मिल में भी छापेमारी की। यहां से पुलिस ने मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की बड़ी मात्रा बरामद की। मौके पर मौजूद प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी से खरीद-फरोख्त के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने मौके से मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (करीब 1290 किलो) और पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (करीब 2 टन 280 किलो) जप्त की, जिसकी कुल कीमत करीब 76 हजार 560 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में BNSS और BNS की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

विभिन्न राज्यों के चालक शामिल कार्रवाई में पकड़े गए वाहन चालकों में ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हैं, जो लोहे के कबाड़ से लोड ट्रकों का परिवहन कर रहे थे। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है कि यह कबाड़ किन स्रोतों से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।

एसएसपी का सख्त संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरी के कबाड़, अवैध स्क्रैप परिवहन और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!