ग्राम पुरेना चारपारा में विश्व महिला सम्मान दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रगतिशील सतनामी समाज ने किया माताओं का सम्मान

ग्राम पुरेना चारपारा में विश्व महिला सम्मान दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रगतिशील सतनामी समाज ने किया माताओं का सम्मान

खरसिया क्षेत्र के ग्राम पुरेना चारपारा में प्रगतिशील सतनामी समाज खरसिया द्वारा विश्व महिला सम्मान दिवस बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव की सैकड़ों माताएं और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में प्रगतिशील सतनामी समाज खरसिया के अध्यक्ष और महासचिव ने मंच से उतरकर माताओं के चरण स्पर्श कर उन्हें फूल-माला अर्पित कर सम्मानित किया। इस सम्मान से उपस्थित महिलाओं में काफी खुशी देखने को मिली और सभी ने आयोजकों को आशीर्वाद दिया।मंचासीन अतिथियों ने भी महिलाओं के सम्मान और समाज में उनके योगदान पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान को और मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक हरप्रसाद ढेढे, ओमप्रकाश बंजारे, जीवनलाल भारद्वाज, राकेश नारायण बंजारे, तोरण लक्ष्मे, अरविंद मिरी, वीरेंद्र भारद्वाज, जय गबेल, मुकेश गबेल, बसंत भारद्वाज सहित क्षेत्र के सरपंच, पंच और बीडीसी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।इस दौरान आयोजक समिति की ओर से अतिथियों और उपस्थित लोगों के लिए स्वल्पाहार, ठंडा पेय, मिठाई, मिक्सचर और बिस्कुट की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रगतिशील सतनामी समाज के कोषाध्यक्ष सुखराम बघेल ने किया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने ग्राम पुरेना के सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। पूरे गांव में इस आयोजन को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में बीडीसी दीपिका मुकेश गबेल, बीडीसी शांति महिपाल पंकज, सरपंच नंदकुमारी मनहरणदास महंत, जयप्रकाश गबेल (OBC), उपसरपंच बसंत भारद्वाज, समूह अध्यक्ष रागिनी भारद्वाज और मितानिन दूजबाई बंजारे की भी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!