नक्सल पीड़ित हितग्राही को आवास की दूसरी किस्त लंबित, जनपद पंचायत ने दी जानकारी
बलरामपुर।जनपद पंचायत बलरामपुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ग्राम पंचायत बादा के आश्रित ग्राम गम्हरिया के हितग्राही सीताराम सोनवानी के प्रधानमंत्री आवास से जुड़ी स्थिति स्पष्ट की है।
जानकारी के अनुसार सीताराम सोनवानी का सर्वे विशेष परियोजना नक्सल पीड़ित एवं आत्मसमर्पित परिवार श्रेणी में प्रधानमंत्री जनमन आवास प्लस एप के माध्यम से किया गया था।इस योजना के तहत प्रारंभ में आवास निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति का प्रावधान था, लेकिन बाद में इसे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नियमों के अनुरूप 1 लाख 20 हजार रुपये कर दिया गया। इसके साथ ही 90 दिवस का मनरेगा रोजगार देने का भी प्रावधान है।
जनपद पंचायत के अनुसार हितग्राही सीताराम सोनवानी को 26 मार्च 2025 को आवास स्वीकृत किया गया था। इसके तहत पहली किस्त 40 हजार रुपये की राशि 3 सितंबर 2025 को एफटीओ के माध्यम से हितग्राही के खाते में जारी की गई।प्लिंथ कार्य पूर्ण होने के बाद 13 अक्टूबर 2025 को जियो टैगिंग कर दूसरी किस्त के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। दूसरी किस्त 55 हजार रुपये की राशि एफटीओ के माध्यम से जारी की गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के भुगतान मॉड्यूल में स्टेट नोडल अकाउंट से SNA स्पर्श सिस्टम में बदलाव होने के कारण यह भुगतान एमआईएस में लंबित रहने के बाद 15 जनवरी 2026 को रिजेक्ट हो गया।
इसके बाद 16 जनवरी 2026 को नए भुगतान मॉड्यूल के माध्यम से पुनः एफटीओ जारी किया गया, लेकिन यह राशि अब भी लंबित बताई जा रही है। जनपद पंचायत ने बताया कि भुगतान प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज और विवरण संलग्न किए गए हैं।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply