कड़ी धूप में भी सड़कों पर दिखे SSP रजनेश सिंह, डीजे और प्रतिबंधित लेजर लाइट पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर। जिले में डीजे में तेज आवाज और प्रतिबंधित लेजर लाइट के उपयोग के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान एसएसपी Rajnesh Singh खुद मैदान में उतरकर अभियान की निगरानी करते नजर आए। कड़ी धूप के बावजूद उनकी मौजूदगी ने पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाया और कार्रवाई को और प्रभावी बनाया।
पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 24 लेजर लाइट जब्त की और 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार 3 मामलों में छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम और 7 मामलों में धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डीजे संचालकों के स्टॉक रूम से 4 शार्पी लेजर लाइट जब्त की गईं। वहीं सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाकर यातायात बाधित करने पर 3 वाहन और डीजे साउंड सिस्टम जब्त किए गए। इसके अलावा सरकंडा थाना क्षेत्र में दुकानों पर रेड कर 18 डीजे लेजर लाइट बरामद की गईं।
पुलिस ने साफ कहा है कि आम नागरिकों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply