स्काई टीएमटी द्वारा चपले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
खरसिया, चपले। ग्राम चपले में 14 मार्च को स्काई टीएमटी के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।शिविर में स्काई एलॉयज के डॉ. टेकलाल पटेल (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. प्रभु नारायण (एमबीबीएस, एएफआईएच) तथा ओएचसी स्टाफ उपस्थित रहे।
चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।इस दौरान स्काई टीएमटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास अग्रवाल ने कहा कि कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी को हमेशा प्राथमिकता देती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्काई टीएमटी औद्योगिक विकास के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी लगातार कार्य कर रही है।स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवा वितरण का लाभ लिया। साथ ही मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply