जंगल में उतरी जशपुर पुलिस… गौ तस्करों पर कसा शिकंजा, DIG-SSP डॉ. लाल उमेद सिंह खुद 50 जवानों के साथ पहुंचे मोर्चे पर

जंगल में उतरी जशपुर पुलिस… गौ तस्करों पर कसा शिकंजा, DIG-SSP डॉ. लाल उमेद सिंह खुद 50 जवानों के साथ पहुंचे मोर्चे पर

जशपुर। गौ तस्करी पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए जशपुर पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। जिले के डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम खुद जंगलों में उतरकर संभावित तस्करी मार्गों की तलाश कर रही है।इसी अभियान के तहत थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम किनकेल, खरवाटोली और पाकरकुंदर के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

खास बात यह रही कि डीआईजी व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं करीब 50 से अधिक पुलिस बल के साथ पैदल जंगलों में पहुंचे और गौ तस्करी के संभावित रास्तों का निरीक्षण किया। पुलिस ने इन मार्गों को चिन्हित कर कई जगहों पर ब्लॉक भी कर दिया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में “पुलिस मितान टीम” का गठन किया गया, जो इलाके में होने वाली गौ तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाएगी। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें गौ तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव और बच्चों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।इस दौरान गांव के युवाओं के साथ रोजगार के अवसरों और बेहतर भविष्य को लेकर भी चर्चा की गई। युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए यातायात नियमों का पालन करने, नशे में वाहन न चलाने और ओवरस्पीड से बचने की भी समझाइश दी गई।

डीआईजी व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जशपुर पुलिस बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

उन्होंने बताया कि पहले कवर्धा जिले में एसपी रहते हुए “पुलिस एकेडमी” कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिससे करीब 1200 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। इसी तर्ज पर अब जशपुर जिले के युवाओं के लिए भी पुलिस एकेडमी शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।अचानक पुलिस अधिकारियों को पहाड़ियों से पैदल गांवों में पहुंचते देख ग्रामीण हैरान रह गए। लेकिन अधिकारियों को अपने बीच इस तरह सक्रिय देखकर लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ और ग्रामीणों ने हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

इस सर्च अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी सहित कई थाना प्रभारी, साइबर सेल की टीम और रक्षित केंद्र जशपुर के जवान भी मौजूद रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!