सक्ती में आदिवासी परिवार का अनिश्चितकालीन धरना, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई की मांग
सक्ती। जिले में एक सवरियां आदिवासी परिवार ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक नेता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। परिवार दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठा है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है।
धरने पर बैठे परिवार का आरोप है कि गोंडवाना पार्टी से जुड़े नेता भानू चौहान ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है, जिसे तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही, उन्होंने भानू चौहान पर ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
परिवार के अनुसार, उनसे करीब 5 लाख रुपये की मांग की गई थी। रकम नहीं देने पर उनकी जमीन पर कब्जा करने और उन्हें बेदखल करने की धमकी दी जा रही है। उनका कहना है कि पिछले ढाई महीनों से राजनीतिक दबाव बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ माह पूर्व थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर अब पूरा परिवार महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग धरने पर बैठ गया है।
धरने के दौरान परिवार ने बताया कि वे पिछले तीन महीनों से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं और अब न्याय के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे भीषण गर्मी में भी धरना जारी रखेंगे।
वहीं प्रशासन की ओर से कलेक्टर ने परिवार को आश्वासन दिया है कि उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।फिलहाल, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply