रायगढ़ में पुलिस का डबल एक्शन: चाकूबाज पर सख्ती, उड़ीसा से आई बिना बिल स्क्रैप गाड़ी जब्त

रायगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन चाकूबाजी करने वाले पर कार्रवाई, उड़ीसा से आ रही संदिग्ध स्क्रैप गाड़ी जब्त

रायगढ़ ( कोतरा रोड ) जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। शशि मोहन सिंह (डीआईजी/एसएसपी) के निर्देशन में कोतरा रोड पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि गुंडागर्दी और अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पहला मामला चाकूबाजी से जुड़ा है जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2:30 बजे सामान शिफ्ट करने के दौरान आपसी विवाद में एक युवक ने अपने ही परिचित पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को तत्काल Fortis Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर क्षेत्र में पैदल घुमाते हुए सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की हरकतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी सुशांत बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में कोतरा रोड पुलिस ने जोरापाली रोड पर उड़ीसा से आ रही एक संदिग्ध कबाड़ (स्क्रैप) गाड़ी को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि गाड़ी में भरे कटिंग स्क्रैप का कोई वैध बिल मौजूद नहीं था। चालक द्वारा प्रस्तुत बिल 19 तारीख का था, जबकि परिवहन वर्तमान दिनांक में किया जा रहा था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

इस कार्रवाई का नेतृत्व कोतरा रोड थाना प्रभारी कमला प्रसाद ठाकुर ने किया।

पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध कबाड़ परिवहन, चाकूबाजी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!