खरसिया में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए भरोसेमंद संदेश

खरसिया में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए भरोसेमंद संदेश
खरसिया। आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5 बजे विश्राम गृह खरसिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
बैठक में एसडीएम प्रवीण तिवारी, प्रशिक्षु आईएएस अक्षय दोशी, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग,उपाध्यक्ष बंटी सोनी, सीएमओ नीतू अग्रवाल, वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता, बलदेव कुर्रे, बिजली विभाग के अधिकारी, सिटी चौकी प्रभारी (इंस्पेक्टर) त्रिनाथ त्रिपाठी एवं सब-इंस्पेक्टर अमरनाथ शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। साथ ही सिविल अस्पताल की हेड नर्स एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी बैठक में शामिल रही।


बैठक के दौरान रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा, उसके समय, मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी विशेष तैयारी पर जोर दिया गया आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस, अस्पताल में तत्पर व्यवस्था एवं मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।
सिटी चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि नगर में किसी भी प्रकार की अशांति होने नहीं दी जाएगी और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।

वहीं प्रशिक्षु आईएएस अक्षय दोशी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिक सीधे संपर्क कर सकते हैं।


एसडीएम प्रवीण तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं अन्य अधिकारियों ने सभी नगरवासियों को रामनवमी की अग्रिम बधाई देते हुए शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहेंगी।
प्रशासन ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि सभी व्यवस्थाएं मजबूत हैं, जिससे लोग निश्चिंत होकर पर्व का आनंद ले सकें। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त तैयारी को लेकर बैठक में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!