सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा बवाल, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
रायगढ़। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक शहर की राजनीति में इस वक्त एक वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर कांग्रेस से जुड़े एक युवा पदाधिकारी को ताश खेलते हुए देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, दिन के समय एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद शाम होते-होते एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात कही जा रही है। इन वीडियोज़ के सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं आम नागरिकों के बीच भी यह विषय चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
फिलहाल, संबंधित वीडियो को लेकर कांग्रेस संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि संगठन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।
यह समाचार सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित हो रहे वीडियो तथा उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है।
हम इस वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान, समय या इसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply