कोंडागांव में बड़ी कार्रवाई: मक्के की फसल के बीच उग रहा था गांजा, 10 लाख का माल जब्त—2 आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अपने मक्के के खेतों के बीच छिपाकर गांजे के पौधे उगा रहे थे, ताकि किसी को शक न हो सके।
पुलिस को 27 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पावारास में कुछ लोग मक्का फसल के बीच अवैध रूप से गांजा उगा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा और एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चन्द्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
राजस्व विभाग की मौजूदगी में खेतों की तलाशी ली गई, जहां आरोपी अभिराम यादव (28 वर्ष) के खेत से 237 नग गांजा के पौधे (14.96 किलो) और श्रवन कुमार उईके (38 वर्ष) के खेत से 449 नग गांजा के पौधे (6.40 किलो) बरामद किए गए।इस तरह दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 686 नग गांजा के पौधे (कुल 21 किलो 36 ग्राम) जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क) के तहत अलग-अलग मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
👉 इस कार्रवाई से यह साफ है कि पुलिस अब अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती से नकेल कस रही है, और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply