खरसिया में अपृहत मामले में 3 नाबालिग सुरक्षित बरामद, पुलिस की तत्परता से मिली सफलता
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र में दर्ज अपृहत प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में लापता तीन नाबालिगों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। तीनों को 23 मार्च 2026 को दुर्ग से दस्तयाब किया गया।
बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा सभी नाबालिगों से पृथक-पृथक पूछताछ की गई तथा वैधानिक प्रक्रिया के तहत उनके बयान दर्ज किए गए। इसके पश्चात न्यायालय के समक्ष भी आवश्यक धाराओं के तहत बयान कराए गए हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई। पूरे अभियान का नेतृत्व चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी (निरीक्षक) ने किया, जिनकी सतर्कता और संवेदनशील कार्यशैली इस मामले में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, आरक्षक साविल चंद्रा एवं सीदार सिंह की भी अहम भूमिका रही।
टीम ने समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करते हुए नाबालिगों को सुरक्षित बरामद करने में सफलता हासिल की।
यह मामला चौकी खरसिया में दर्ज अपहरण प्रकरण से जुड़ा हुआ है, जिसमें नाबालिगों के लापता होने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। सफल कार्रवाई के बाद अब मामले की आगे की विवेचना जारी है।प्रकरण की अगली प्रक्रिया के तहत तीनों नाबालिगों की काउंसिलिंग बाल कल्याण समिति के समक्ष कराई जाएगी।
इस काउंसिलिंग के माध्यम से उनकी मानसिक स्थिति, परिस्थितियों और घटना से जुड़े पहलुओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों एवं महिलाओं से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका पालन इस पूरे मामले में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पूरे प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ संभाला।तीनों नाबालिगों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई को सराहनीय माना जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply