खम्हार में IFS अधिकारी कुणाल मिश्रा की सतर्कता से अवैध लकड़ी तस्करी पर कड़ा प्रहार, नीलगिरी लकड़ी जब्त

खम्हार में IFS अधिकारी कुणाल मिश्रा की सतर्कता से अवैध लकड़ी तस्करी पर कड़ा प्रहार, नीलगिरी लकड़ी जब्त

खम्हार ,खरसिया ।खम्हार गांव के कन्या आश्रम के पीछे स्थित खम्हार गांव में वन विभाग की मुस्तैदी और नेतृत्व क्षमता का शानदार उदाहरण सामने आया है। समय पर मिली सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते अवैध लकड़ी तस्करी के प्रयास को प्रभावी रूप से रोक दिया गया।

लकड़ी छोड़कर मौके से हटे संदिग्ध, वाहन नंबर UP 21 FT 0702 के आधार पर जांच जारी—वन विभाग जल्द करेगा सख्त कार्रवाई।”

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व IFS अधिकारी Kunal Mishra ने किया, जिन्हें अवैध कटाई की सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

निरीक्षण के दौरान नीलगिरी (यूकेलिप्टस) की लकड़ी बरामद की गई, जिसे विधिवत जब्त कर मदनपुर डिपो ले जाने की प्रक्रिया जारी है।

कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त वाहन का नंबर UP 21 FT 0702 चिन्हित किया गया है, जिसके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है।साथ ही पुलिस विभाग को भी सूचना देकर समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

वन विभाग की इस त्वरित, सटीक और प्रभावी पहल ने न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

Kunal Mishra के नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में एक सशक्त संदेश देती है कि वन संपदा की सुरक्षा के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!