रायगढ़ में गुंडागर्दी: रेप पीड़िता को धमकाकर केस दबाने की कोशिश

रायगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता को धमकी, दो आरोपियों पर केस दर्ज

जिले में दुष्कर्म पीड़िता को केस वापस लेने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी बादल सिंह राजपूत और उसका साथी अनमोल अग्रवाल लगातार उसे केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि कोर्ट परिसर में और बाद में मंदिर के पास दोनों ने उसे डराया-धमकाया और जान से मरवाने की बात कही।पीड़िता ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी बादल सिंह राजपूत पहले से दर्ज दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर है। उसने पहले शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया था और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया था।शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बादल सिंह राजपूत की जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में प्रतिवेदन भी भेजा जा रहा है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मामले में पीड़ित या गवाह को धमकाने की कोशिश करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!