चपले मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति का मिला मार्गदर्शन
खरसिया विधानसभा के अंतर्गत चपले मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई, जिसके बाद भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति की जानकारी दी गई, जिससे प्रशिक्षण और अधिक प्रभावी बना।
दूसरे दिन भी विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश दिया। सभी सत्रों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
चपले मंडल अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण महाभियान में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समापन अवसर पर मंडल की ओर से सभी वक्ताओं और सत्र अध्यक्षों को भागवत गीता स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में मंडल अध्यक्ष पवन पटेल ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply