31 साल की निष्ठा को सलाम: बिलासपुर में माखनलाल पाण्डेय को सम्मानपूर्ण विदाई

बिलासपुर: 31 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए श्री माखनलाल पाण्डेय को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में गरिमामयी विदाई

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में आज एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 31 वर्षों की उत्कृष्ट शासकीय सेवा पूर्ण करने के उपलक्ष्य में संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) माखनलाल पाण्डेय को सम्मानित कर विदाई दी गई।

समारोह में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग IPS ने पाण्डेय जी को श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके समर्पित योगदान की सराहना की। इस अवसर पर उप संचालक श्रीमती कंचन पाटिल सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।श्री माखनलाल पाण्डेय ने फरवरी 1995 में जिला रायपुर से अपनी सेवा आरंभ की और दुर्ग, महासमुंद, धमतरी एवं जांजगीर-चांपा सहित विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। फरवरी 2023 से 30 मार्च 2026 तक बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के रूप में न्याय प्रक्रिया, विवेचना समन्वय एवं प्रकरण समीक्षा में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि श्री पाण्डेय का समर्पण और निष्ठा प्रेरणादायक रही है और उन्होंने कानून व्यवस्था एवं न्याय की प्रक्रिया में अपनी गहन समझ और अनुभव से हमेशा उत्कृष्ट योगदान दिया।

समारोह की समाप्ति पर श्री पाण्डेय ने अपने सहयोगियों और विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!