रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऊंचे ब्याज पर ग्रामीणों को प्रताड़ित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 4 अप्रैल 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस ने ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ग्राम भकुर्रा निवासी चूड़ामणि गुप्ता पर छत्तीसगढ़ ऋणियों के संरक्षण अधिनियम (कर्जा एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ग्रामीणों को 3 प्रतिशत मासिक ब्याज पर रकम उधार देता था और बदले में उनकी मोटरसाइकिल व अन्य कीमती सामान गिरवी रख लेता था। इसके बाद वह लोगों पर मूलधन और ब्याज चुकाने का दबाव बनाकर उन्हें लगातार प्रताड़ित करता था।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 मोटरसाइकिल और हिसाब-किताब से संबंधित एक रजिस्टर जब्त किया है, जिसमें गिरवी रखे गए सामान और लेन-देन का विवरण दर्ज मिला है।
थाना साइबर में चोरी की मोटरसाइकिलों की जांच के दौरान मिली सूचना पर साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।इस मामले में ग्राम भकुर्रा निवासी रामप्रसाद रतिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने 12 हजार रुपये उधार लेकर अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रखी थी, लेकिन आरोपी लगातार उनसे पैसे वसूलने के लिए दबाव बनाकर प्रताड़ित करता रहा।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों के संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही।
👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश नागरिक केवल बैंक और वैध वित्तीय संस्थाओं से ही ऋण लें। अवैध रूप से ब्याज पर रकम देकर लोगों को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करती रहेगी।”

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply