ओवरस्पीड और नशेड़ी वाहन चालकों पर जशपुर पुलिस की गिरी गाज

*➡️ सड़क दुर्घटना में बढ़ती मौत की संख्या को लेकर जशपुर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
*➡️अब ओवर स्पीड व शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं
*➡️ पुलिस अभियान चलाकर  कर रही कठोर कार्यवाही
*➡️ शराब पीकर वाहन चलाने पर 10,000 रु  व ओवर स्पीड पर 1000रु का लगेगा जुर्माना
*➡️ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देश पर जिले के समस्त थाना/ चौकी  में  रविवार को इस बावत चलाया गया विशेष अभियान
*➡️ पुलिस अधीक्षक स्वयं उतरे मैदान में

———–
➡️जशपुर पुलिस जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना व दुर्घटना में होने वाली मौत को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, जिसके मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशिमोहन सिंह के दिशा-निर्देश में  जशपुर पुलिस द्वारा लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, साथ ही पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जाता रहा है।

➡️ इसी तारतम्य में वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस जशपुर  द्वारा अशोक यादव पिता ईश्वर यादव निवासी जांजगीर चापा, विसेदर कुजूर पिता अलविश कुजूर, निवासी काई कछार जशपुर, सूरज सिंह पिता कमलभान सिंह, निवासी जशपुर, जसवंत कुजूर पिता बेंजामिन कुजूर निवासी आस्ता व   अल्विश मिंज पिता शांतियेल मिंज निवासी राइपाठ जशपुर कुल पांच के विरुद्ध ओवर स्पीड  व इरशाद खान पिता मुस्लिम खान के विरुद्ध  शराब पीकर वाहन चलाने वाले के मामले में चालानी कार्यवाही की गई है तथा शराब पीकर वाहन चलाने के चार अन्य मामलों में सुमित केरकेट्टा पिता सुरेश केरकेट्टा निवासी रूपसेरा थाना लोदाम, नवीन एक्का पिता रिमिल एक्का निवासी पाकरटोली थाना दुलदुला, दीपक मिंज पिता जोनियश मिंज निवासी छोटा कोरंजा थाना जशपुर, किशोर टोप्पो पिता बिहारू टोप्पो निवासी पुरना नगर थाना जशपुर के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में न्यायलय पेस किया जाएगा। साथ ही  थाना कुनकुरी में  शराब पीकर वाहन चलाने के तीन मामले में क्रमशः अंकित एक्का पिता सिरजियुश एक्का निवासी महुवा लता थाना कुनकुरी, अभिषेक एक्का पिता लिबिन एक्का निवासी डीपा टोली थाना कुनकुरी व धनेश्वर यादव पिता गणेश राम यादव  विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने पर  मोटर व्हीकल एक्ट 185  के तहत 10,000 रु व ओवर स्पीड वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट 183(1) के तहत् 1000रु   जुर्माने का प्रावधान है।


     ➡️ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में  और अधिक व्यापक तरीके से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जावेगा, शराब पीकर व ओवर स्पीड  वाहन चलाते पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जावेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!