खरसिया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने किया स्थल निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिनांक 09.04.26 गुरुवार

जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर खरसिया में कुल 1279 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान 32 आधार कार्ड बनाए गए तथा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 217 हितग्राहियों की ई-केवाईसी की गई।

खरसिया तहसील अंतर्गत आज 9 अप्रैल को मदनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गवेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में शिविर में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत CEO अभिजीत बबन पठारे, SDM प्रवीण तिवारी, प्रशिक्षु IAS अक्षय दोशी, तहसीलदार संदीप राजपूत एवं नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल सीईओ पवन पटेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

👉 कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पूरे शिविर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर कार्यप्रणाली की समीक्षा की, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली।

👉 जिला पंचायत CEO अभिजीत बबन पठारे ने भी कलेक्टर के साथ शिविर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समस्या निराकरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

oplus_0

👉 SDM प्रवीण तिवारी सुबह से ही शिविर स्थल पर मौजूद रहकर लगातार दौड़-भाग करते हुए व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे और सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर शिविर को व्यवस्थित रूप से संचालित कराया।

👉 प्रशिक्षु IAS अक्षय दोशी ने भी स्थल पर उपस्थित रहकर शिविर की प्रक्रिया को करीब से समझा और विभागीय कार्यों का अवलोकन किया।

पूरे शिविर के दौरान लगातार सक्रिय रहे और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाते हुए व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा तथा शिविर के सुचारू संचालन में पूरी लगन और मेहनत के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

👉 तहसीलदार संदीप राजपूत एवं नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल ने पूरे शिविर के दौरान सक्रिय रहकर राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर में पुलिस, आबकारी, वन, राजस्व, जल संसाधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई।

👉 तत्काल निराकरण योग्य प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया

👉 शेष प्रकरणों को नियमानुसार प्रक्रिया में लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की गई

शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के तहत गोद भराई की रस्म, दिव्यांग बच्चों को आर्थिक सहायता वितरण सहित कई योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान खरसिया के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा गया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के बावजूद शिविर का संचालन व्यवस्थित रूप से किया गया, जिससे आमजन को सुविधा मिली।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!