ग्राम सूती में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, भक्ति रस में डूबा पूरा क्षेत्र
खरसिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूती इन दिनों भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हुआ है। गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण एवं झांकियों का आनंद ले रहे हैं।
कथा व्यास पंडित बृजेश तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन श्रद्धालुओं को कराया जा रहा है। कथा के अंतिम दिवस पर सुदामा चरित्र एवं परीक्षित स्वर्गारोहण प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
महाराज जी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए बताया कि सच्ची मित्रता निस्वार्थ प्रेम और विश्वास पर आधारित होती है, जो जीवन की हर कठिनाई को सहज बना देती है। उन्होंने कहा कि भक्ति और सच्चे भाव से ही जीवन के दुखों का अंत संभव है।
इस धार्मिक आयोजन का संचालन रुक्मणी डनसेना, श्रीमती डनसेना, जन्मजय वेदमाती डनसेना, हालधर श्याम बाई डनसेना एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की उत्तम व्यवस्था भी की गई, जिससे पूरा वातावरण सेवा और भक्ति भाव से परिपूर्ण रहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply