युवा कांग्रेस ने प्लांट मालिक के खिलाफ FIR व गिरफ्तारी की उठाई मांग, श्रमिक की मौत के बाद बढ़ा आक्रोश

युवा कांग्रेस ने प्लांट मालिक के खिलाफ FIR व गिरफ्तारी की उठाई मांग, श्रमिक की मौत के बाद बढ़ा आक्रोश

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रूपाणाधाम स्टील प्रा. लि., गड़गांव–सरायपाली में 08 अप्रैल 2026 को हुए गंभीर औद्योगिक हादसे ने श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में दीपक चौहान नामक श्रमिक बायलर एवं ऊँचाई पर कार्य के दौरान नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गई।

घटना के बाद प्रदेश महासचिव राकेश पांडे के निर्देश पर 09 अप्रैल 2026 को युवा कांग्रेस रायगढ़ जिला अध्यक्ष उस्मान बेग द्वारा थाना पूंजीपथरा में प्रथम लिखित आवेदन प्रस्तुत कर प्लांट प्रबंधन एवं संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। आवेदन में प्रबंधन पर श्रमिक सुरक्षा मानकों की अनदेखी, सुरक्षा उपकरणों की कमी तथा गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।श्रमिक की मृत्यु के बाद संगठन ने एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए आज थाना पूंजीपथरा में पूरक आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराएँ जोड़कर प्लांट मालिक एवं संबंधित प्रबंधन अधिकारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को भी विस्तृत पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें अब तक FIR दर्ज न होने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, प्लांट मालिक सहित जिम्मेदारों की गिरफ्तारी, घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज जब्त करने, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की संयुक्त तकनीकी जांच कराने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग शामिल है।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा कि 08 अप्रैल को हादसा होने के बाद 09 अप्रैल को पहला आवेदन दिया गया था और श्रमिक की मृत्यु के पश्चात दूसरा पूरक आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक दोषियों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!