गोविंदा चौहान बने राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक, पहले ही प्रयास में AKFI परीक्षा पास कर रचा इतिहास

रायगढ़। खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि जिले के ग्राम कुशवाबहरी के होनहार प्रतिभा गोविंदा चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 18 फरवरी 2026 को भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित होटल रेसिडेंसी में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया।

इस कठिन एवं प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड से सैकड़ों राज्य स्तरीय निर्णायकों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच गोविंदा चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि रायगढ़ जिले का नाम भी गौरवान्वित किया।

छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव के मार्गदर्शन में राज्य के प्रतिभाशाली निर्णायकों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिला। गोविंदा की इस उपलब्धि में उनके प्रशिक्षक तेजनारायण माधव (अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं प्रो कबड्डी टेक्निकल हेड) तथा जगमोहन (पूर्व हेड कोच, तेलुगु टाइटंस) का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत बनाया।अपनी सफलता का श्रेय गोविंदा चौहान ने अपने गुरुओं, परिवार और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए एक नई शुरुआत है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए संकल्पित हैं।

यह उपलब्धि न केवल रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी है कि समर्पण, सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!