ऑपरेशन ‘तलाश’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 11 अप्रैल 2026। जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘तलाश’ के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी दीपक कुमार पासवान को ओडिशा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग के पिता ने 10 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 8 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
इस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान 12 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने नाबालिग को उर्दना कृष्णापुर क्षेत्र से बरामद किया। काउंसलिंग और बयान में पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान अपने दोस्त के माध्यम से आरोपी दीपक कुमार पासवान से हुई थी, जिससे वह मोबाइल पर बातचीत करती थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर तमनार बुलाया और किराये के मकान में दो दिनों तक रखकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।इसी बीच ऑपरेशन ‘तलाश’ के तहत मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और रायगढ़ लाकर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
पूरे मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
टीम में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और पुलिस स्टाफ शामिल रहा।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में भी दबिश दी जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply