गांव-गांव पहुंच रही बीजेपी: मदनपुर में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत जनसंपर्क तेज

गांव-गांव पहुंच रही बीजेपी: मदनपुर में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत जनसंपर्क तेज

खरसिया। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत खरसिया नगर मंडल के ग्राम मदनपुर में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक किया और यह सुनिश्चित करने का संदेश दिया कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। साथ ही गांव के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता और सामाजिक जुड़ाव का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत यादव, महामंत्री आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ नेता गिरधारी गबेल, सहित छोटू गबेल, राहुल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, गणेशराम डनसेना, जयराम अजगले और कालू साव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए।

नेताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता बढ़ेगी और लोगों का शासन की योजनाओं से सीधा जुड़ाव होगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!