रायगढ़ के उद्योगों में सुरक्षा पर सवाल ,लगातार हादसों से मजदूरों की मौत और गंभीर घायल, न्यायिक जांच की मांग तेज

रायगढ़ के उद्योगों में सुरक्षा पर सवाल ,लगातार हादसों से मजदूरों की मौत और गंभीर घायल, न्यायिक जांच की मांग तेज

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने मजदूर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभिन्न उद्योगों में सामने आ रही घटनाओं के बाद मजदूर संगठनों ने न्यायिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि उद्योगों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे मजदूर लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।

हाल की प्रमुख घटनाएं

ज्ञापन के अनुसार 08 अप्रैल 2026 को सराईपाली (तमनार) स्थित रूपाना धाम स्टील एंड पावर में कार्यरत मजदूर दीपक चौहान हादसे का शिकार हुए, जिनकी 11 अप्रैल 2026 को मृत्यु हो गई।12 अप्रैल 2026 को सहदेवपाली स्थित सावित्री राइस मिल में आग लगने की घटना में 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।इन घटनाओं के बाद मजदूर संगठन ने दावा किया है कि कई उद्योगों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है।

श्रम कानूनों के उल्लंघन के आरोप

आरोप यह भी लगाए गए हैं कि कई उद्योगों में मजदूरों को ESIC और EPF जैसी अनिवार्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं, जो श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है।

मांगें क्या हैं?

मजदूर संगठन ने प्रशासन से निम्न मांगें रखी हैं सभी घटनाओं की न्यायिक जांच कराई जाए ,दोषी उद्योग संचालकों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई हो,जिले के सभी उद्योगों में सुरक्षा मानकों की जांच की जाए,ESIC और EPF अनुपालन सुनिश्चित किया जाए , औद्योगिक सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा हो

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

संगठन का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो मजदूरों की सुरक्षा और अधिक खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!